बरमूडा ट्राइएंगल की तरह खतरनाक और मिस्टीरियस जगहें।

हेलो दोस्तों, वेलकम टू SCYMYSTERY. रहस्य और रोमांच को पसंद करने वाले दुनिया का शायद ही कोई इंसान होगा जिसने बरमूडा ट्रायंगल का नाम नहीं सुना होगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बरमूडा ट्रायंगल एक बेहद रहस्यमय जगह है, जहां अनेकों एयरप्लेंस और शिप्स मिस्टीरियस तरह से गायब हो चुके हैं और अनेकों लोग यहां मौत का ग्रास बन चुके हैं।
लेकिन शायद आप में से बहुत से लोग यह बात नहीं जानते होंगे कि दुनिया में ऐसे भी कुछ जगह मौजूद है जो बरमूडा ट्रायंगल की ही तरह बेहद रहस्यमई और खतरनाक है और इन जगहों पर भी अनेकों लोग और जहाज गायब हो चुके हैं, जिनका आज तक कुछ पता नहीं लग पाया है। इनमें से कुछ जगाहें तो कई मामलों में बरमूडा ट्रायंगल से भी ज्यादा विचित्र और मिस्टीरियस हैं। तो आज के हमारे इस एपिसोड में हम आपको कुछ ऐसी ही मिस्टीरियस जगहों के बारे में बताएंगे जो बरमूडा ट्रायंगल से भी खतरनाक है। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं।


1. मिशीगन ट्रायंगल

मिशीगन लेक के मध्य भाग में स्थित यह जगह बरमूडा ट्रायंगल की ही तरह बेहद मिस्टीरियस और रहस्यों से भरी हुई है। इस जगह पर अनेकों समुद्री जहाज और एयरप्लेन रहस्य में तरह से गायब हो चुके हैं और बहुत तलाशने के बाद भी यहां लापता हुए जहाज का कोई पता नहीं चल पाया है। सन 1950 में न्यूयॉर्क से Seattle जा रही फ्लाइट 2501 को एक्सपीरियंस पायलट Robert Lind उड़ा रहे थे। लेकिन खराब मौसम के कारण रॉबर्ट को फ्लाइट का रूट बदलना पड़ा और फ्लाइट 2501 को मिशीगन लेक की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। मिशीगन लेक के उपर पहुंचते ही रॉबर्ट ने बेहद घबराए हुए स्वर में अपने कंट्रोल रूम से फ्लाइट की उड़ान की ऊंचाई को 3500 फीट से 2500 फीट पर लाने की अनुमति मांगी, लेकिन कंट्रोल रूम में उनकी अनुमति को अस्वीकार कर दिया और उसके बाद फ्लाइट 2501 और उसके 58 पैसेंजर उसके साथ क्या हुआ यह आज तक एक मिस्ट्री बनी हुई है।
ऐसा अंदेशा जताया जाता है कि फ्लाइट 2501 क्रैश हो गई होगी। लेकिन समुद्र में ना तो आज तक उस प्लेन के अवशेष मिले और ना ही उन 58 पैसेंजर उस में से किसी का कुछ पता चला।
अंततः पायलट समेत उन सभी पैसेंजर्स को मृत मान लिया गया। ऐसी ही कई मिस्ट्रेस घटनाओं का  शाक्षी ये मिशीगन ट्रायंगल अभी तक कई जहाजों को खुद में समाए हुए हैं, जिनकी कभी किसी को कोई मालूमात नहीं हुई।

2. San Luis Valley

San Luis Valley सदन कॉलेरेडो की एक बेहद मिस्टीरियस जगह है। जहां अनेकों बार किया U.F.O देखे जाने का दावा किया जाता है। यूएफओ साइटिंग्स के मामले के बहुतायत के चलते Judy Messoline नाम की एक महिला ने यहां 1 U.F.O वॉच टावर बनवाया है।
केवल इस वॉच टावर से ही अभी तक यहां हुई 50 से अधिक U.F.O घटनाओं को देखा जा चुका है और इन यूएफओ साइटिंग्स के दर्जनों लोग प्रत्यक्षदर्शी भी बन चुके हैं। लेकिन यहां घटित होने वाली एक घटना यूएफओ सेटिंग से भी ज्यादा विचित्र और मिस्टीरियस है। इन घटनाओं की शुरुआत 1967 में हुई जब सनिपी नाम के एक पालतू घोड़े को मृत अवस्था में पाया गया। उसके दिमाग को निकाला जा चुका था और उसकी गर्दन की हड्डी साफ साफ नजर आ रही थी।
ऐसे ही लगभग 1970 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। जहां जानवरों के साथ इसी तरह के कार्य को अंजाम दिया गया है। इन घटनाओं को जो बात सबसे ज्यादा मिस्टीरियस बनाती है, वह यह है कि आज तक जितने भी जानवर जहां मारे गए हैं, उनकी लाशों में से एक बूंद भी खून नहीं निकला। जिससे यह बात साफ हो जाती है कि इन जानवरों की मौत का कारण कोई शिकारी जानवर या कोई मनुष्य नहीं है बल्कि कोई है जो इन जानवरों की निर्मम हत्या करके उनके शरीर के अंदरूनी अंगों को निकाल ले जाता है। लेकिन वह कौन है? यह कैसा राज है जो आज भी अनसुलझा है।


3. बैनिंग्टन ट्रायंगल

Vermont के साउथ वेस्टर्न भाग में स्थित बैनिंग्टन ट्रायंगल बरमूडा ट्रायंगल की ही तरह एक बेहद मिस्टीरियस जगह है। जहां 1945 से 1950 के बीच गुमशुदगी की तकरीबन पांच ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनके होने का कारण आज भी ना मालूम है। नवंबर 1945 में शिकारियों के एक ग्रुप की अगुवाई कर रहे Middie Rivers यहां के जंगल में गस्त लगाते वक्त अपने ग्रुप से आगे निकल गए और एक बार ग्रुप की नजरों से ओझल हो जाने के बाद कभी नहीं दिखे। उनकी यह विचित्र गुमशुदगी का कारण कोई नहीं जान पाया और बहुत तलाश के बावजूद उनकी राइफल के अलावा और कुछ नहीं मिला।
इस घटना के ठीक 4 साल बाद 1 दिसंबर 1949 को जेम्स टेल्फोर्ड के साथ भी ऐसा ही कुछ बेहद रहस्यमय घटित हुआ। टेल्फोर्ड अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलने के मकसद से अपने घर से निकले और बैनिंग्टन सोल्जर हाउस नाम की एक जगह से होते हुए अपनी मंजिल को बढ़ रहे थे, लेकिन बैनिंग्टन ट्रायंगल की सीमा रेखा में घुसने के कुछ ही देर बाद जेम्स टेल्फोर्ड हमेशा के लिए गायब हो गए। उनका और उनकी कार का कोई नामोनिशान आज तक नहीं मिल पाया है।
हालांकि जेम्स टेल्फोर्ड का पता लगाने के लिए आज तक आनेको सर्च ऑपरेशन चलाया जा चुके हैं, लेकिन उनका कभी कोई सुराग नहीं मिला।

 

4. ब्रिजवॉटर ट्रायंगल

200 स्क्वायर माइल्स में फैली यह जगह बोस्टन के दक्षिणी भाग के सदन ईस्टर्न में स्थित है। इस जगह को बेहद खतरनाक और रहस्यमय इसलिए माना जाता है क्योंकि 1970 से यहां कई लोगों को एक बेहद विशालकाय बड़े बालों वाला वनमानुष के जैसे दिखने वाला एक जीव नजर आया है। सिर्फ इतना ही नहीं 1976 में एक बेहद विचित्र उड़ने वाला जीव को भी देखे जाने की कई रिपोर्ट सामने आई थी। इन साइटिंग्स के कुछ ही दिनों बाद यहां रहने वाले एक व्यक्ति के पालतू घोड़े के शिशुओं को किसी अनजान जीव ने बेहद घिनौनी तरह से मौत के घाट उतार दिया था और उन दोनों शिशु घोड़ों की जीभ नदारद थी। इसके बाद ऐसे ही कई मामले इस जगह पर सामने आने लगे, जिनमें लोगों के जानवरों के साथ बेहद बुरा सलूक किया गया था और उनके मरने के बाद उनके शरीर का कोई ना कोई अंग गायब होता था। यही नहीं 1908 में एक बार ठीक इसी जगह पर एक विशाल चमकीला गोला आकाश में उड़ता हुआ दिखाई दिया था, जिसके कई प्रत्यक्षदर्शी भी थे। इस गोले को आकाश में लगभग 40 मिनट तक मंडराते हुए देखा गया था। बहुत से लोगों ने अंदेशा भी जताया था कि वह शायद कोई UFO था।


अगर आपको आज का हमारा एपिसोड पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें प्रोत्साहित करें। आप अपने सुझाव हम तक कमेंट के माध्यम से भी बता सकते हैं। और जल्द मिलेंगे एक नई मिस्ट्री, एक नई रहस्य के साथ। तब तक के लिए नमस्ते।

Comments

Popular posts from this blog

A Train Stucked in Time Loop | Zanetti Train Mystery | A Journey With No End.

SPACE-TIME | कया है SPACE-TIME? Explained in Hindi.

Journey to the Universe| Size of the Universe| Range of the Universe.