अद्भुत बौद्धिक शक्ति वाले रहस्यमई लोग।

हेलो दोस्तों SCYMYSTERY में आपका एक बार फिर से स्वागत है। ह्यूमन माइंड यानी इंसानी दिमाग को ईश्वर की बनाई सबसे अद्भुत, रोचक और मिस्टीरियस क्रिएशन में से एक माना जा सकता है। क्योंकि इंसानी दिमाग की शक्ति और उसके सामर्थ्य का आधुनिक करना हमारी सोच से कहीं ज्यादा मुश्किल है। कुछ लोगों की बौद्धिक क्षमता बहुत कम या औरत होती है और ऐसे लोगों को समाज में एक आम इंसान माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों का बौद्धिक स्तर इतना उच्च कोटि का होता है कि लोगों को उनके द्वारा की गई बातों और अविष्कारों पर विश्वास ही नहीं होता। यह लोग ज्ञान के मामले में अपने समय के लोगों से इतना आगे निकल चुके होते हैं कि इन लोगों को महज एक आम व्यक्ति मानना बेहद कठिन हो जाता है। आज का हमारा यह आर्टिकल कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में है जो इंटेलिजेंस के मामले में अपने समय से इतना आगे थे कि आज भी उनके द्वारा कही गई बातों और उनकी क्रिएशंस को किसी चमत्कार की तरह देखा जाता है। और ऐसी कई कॉन्सपिरेसी थेओरी हैं जिनका कहना है इन लोगों को यह ज्ञान किसी दैवीय शक्ति या एलियन से मिली थी। तो आइए दोस्तों जानने की कोशिश करते हैं कि क्या यह महा ज्ञानी लोग वाकई किसी अलौकिक शक्ति के संपर्क में थे? या यह महज एक इत्तेफाक था कि उनकी रचनाएं और बातें भविष्य में बेहद सटीक डिटेल्स के साथ सच साबित हुई।


1. लियोनार्डो डा विंची।

मशहूर आर्टिस्ट लियोनार्डो डा विंची का जन्म 15 अप्रैल 1452 को इटली में हुआ था। यूं तो लियोनार्डो डा विंची को एक महानतम पेंटर के रूप में ही जाना जाता है। मोनालिसा, दी लास्ट सपर और अवर लेडी विद अरमाइन जैसी मिस्टीरियस पेंटिंग उनके द्वारा बनाई गई कुछ सर्वश्रेष्ठ रचनाएं हैं। लेकिन पेंटिंग्स के अलावा डा विंची एक लेखक, आविष्कारक और एक निपुण अर्थशास्त्री भी थे। उनका बौद्धिक स्तर अपने समय के लोगों से बहुत ऊंचा था। उन्होंने 1465 से 1519 के बीच के काल में दुनिया के सामने ऐसी-ऐसी रचनाएं प्रस्तुत की जिन्हें देखकर विश्वास ही नहीं होता कि जिन चीजों को आज के आधुनिक समय में हम लोग देख रहे हैं उनकी आधारशिला को डा विंची ने इतने समय पहले ही स्थापित कर दिया था। उदाहरण के तौर पर डा विंची ने उस समय में सेल्फ प्रोपेलेड कार्ट यानी खुद चलने की क्षमता रखने वाली गाड़ी जिसमें किसी आधुनिक वाहन की तरह ब्रेकिंग सिस्टम भी थे, उसका डिटेल डायग्राम बनाया था।
जब इन डायग्राम्स में बनाई गई गाड़ी का वास्तविक नमूना बनाया गया तो रिसर्चर्स ने पाया कि यह गाड़ी बिल्कुल सटीक तरह से काम करती है।
इसके अलावा डा विंची ने मल्टी बैरल गन, पैराशूट, अंडरवाटर डाइविंग सूट और फ्लाइंग मशीन जैसी बेहद उन्नत और अकल्पनीय चीजों की स्केच बनाए।
क्या आपको मालूम है कि दुनिया के सबसे पहले सुचलित रोबोट की कल्पना और उसका चित्रण भी डा विंची ने ही किया था।
जिस जमाने में एक मामूली से दिखने वाले पेन का भी अविष्कार नहीं हुआ था उस समय में लियोनार्डो ने इतने अद्भुत और अविश्वसनीय चीजों का सजीव चित्रण करके रिसर्चस को हैरत में डाल रखा है और आज भी कई कॉन्सपिरेसी थेओरीस्ट इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं। क्या वाकई लियोनार्दो डा विंची एक दूरदर्शी एक्स्ट्राऑर्डिनरी जीनियस थे। या फिर कोई था जो उनकी इन संरचनाओं को बनाने में मदद कर रहा था।

2. Nostradamus.

Nostradamus का जन्म फ्रांस में 14 दिसंबर 1503 में हुआ था। नोस्ट्राडेमस को एक महान भविष्यवक्ता माना जाता है। लेकिन इसके अलावा वह एक प्रवीण फिजिशियन और एक सम्मानित लेखक भी थे। उनका एक लेख The Prophecies रिसर्चस और इतिहासकारों के लिए एक ऐसी गुत्थी बना हुआ है जिसे सुलझाना उतना ही कठिन है जितना सूरज के पास पहुंचना।

यानी लगभग नामुमकिन। उन्होंने अपने इस लेख द प्रोफिसी में 950 भविष्यवाणियों का उल्लेख किया है और इन भविष्यवाणियों को उन्होंने कविताओं में छुपा कर लिखा है। यानी यह कविताएं सिर्फ कविताएं नहीं बल्कि एक पहेली भी है और इन भविष्यवाणियों को जानने के लिए पहले इन पहेलियों को सुलझाना आवश्यक है। लेडी डायना की मृत्यु, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या और डॉनल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना, उनकी कुछ भविष्यवाणियों में से है। जो बिल्कुल सच साबित हुई है। इसके अलावा नेपोलियन का उदय, फ्रेंच रिवॉल्यूशन, द ग्रेट फायर ऑफ लंदन और 9/11 के हमलों की भविष्यवाणियां उन्होंने 16 शताब्दी में ही कर दी थी। हालांकि Nostradamus ने 9/11 के हम लोग का वर्ष 1999 बताया था, जबकि वास्तव में 9/11 की घटना 2001 में हुई थी। लेकिन इस हमले की तारीख और महीना बिल्कुल वही था जो Nostradamus ने अपनी भविष्यवाणी में बताया था। इस महान और मिस्टीरियस व्यक्ति ने आने वाले वर्षों के बारे में भी कई भविष्यवाणी की है। Nostradamus के अनुसार बहुत जल्द ही तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होने वाला है और इस विश्व युद्ध का मुख्य कारण प्राकृतिक संसाधनों में आई भारी कमी और उस पर कुछ देशों का एकाधिकार होना। इसके अलावा बहुत जल्द साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया का मिलन होने वाला है और यह दोनों कट्टर देह दुश्मन एक हो जाएंगे और चाइना एक सुपर पावर के रूप में विश्व में अपना परचम लहराएगा। Nostradamus कि इन भविष्यवाणीयों में कितना दम है, इस रहस्य का जवाब दो समय के गर्भ में है। लेकिन उनके द्वारा की गई पहले की भविष्यवाणीयों का सच साबित होना यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर Nostradamus को भविष्य की इतनी सटीक जानकारी कैसे मिली। वह कौन सी मायावी विद्या थी जिसके द्वारा यह उच्च श्रेणी का भविष्य वक्ता अपने समय से काफी आगे तक की जानकारी प्राप्त करता था।


3. निकोला टेस्ला।

जब इलेक्ट्रिसिटी की बात हो तो थॉमस एडिशन का नाम सबसे पहले आता है और जब भी रेडियो की बात आती है तो सबसे पहले मारकोनी का नाम आता है। क्योंकि सभी ने स्कूल में यह पढ़ा था कि इन दोनों साइंटिस्ट ने रेडियो और इलेक्ट्रिसिटी का आविष्कार करके दुनिया को पूरी तरह बदल कर रख दिया। लेकिन अगर हम आपको कहे एक जीनियस था जो लाइट बल्ब का आविष्कार से कई साल पहले ही अपनी लैब में बल्ब की रोशनी में काम करता था। यही नहीं मारकोनी से कुछ समय पहले ही इस जीनियस ने रेडियो का आविष्कार कर दिया था और सन 1943 में यू.एस. सुप्रीम कोर्ट ने मारकोनी से रेडियो का पेटेंट वापस लेकर इस अद्भुत विज्ञानिक को दे दिया था और उस महान विज्ञानिक का नाम था निकोला टेस्ला
हालांकि अगले ही वर्ष मारकोनी ने अपने पैसे और रसूख के दम पर यह पेटेंट एक बार फिर से हासिल कर लिया। लेकिन निकोला टेस्ला की प्रतिभा को मारकोनी और एडिशन का रसूक रोक नहीं पाया। उन्होंने ऐसे कई आविष्कार किए जो उनके समय से काफी आगे थे और तब के लोग और विज्ञानिक इस तरह के आविष्कारों की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। निकोला टेस्ला ने अल्टरनेटिंग करंट, रिमोट कंट्रोल वाली रे, इंडक्शन मोटर, नियोन लैंप, वायरलेस टेलीग्राफी और वैक्यूम वेरिएबल कैपेसिटर जैसी चीजों का अविष्कार करके हमारी आधुनिक इंडस्ट्री की नींव रखी है। टेस्ला ने एक रे का इजात भी किया था जिसे वह डैथ रेे कहते थे और यह डैथ रे ढाइसोमिल दूर से ही लगभग 1000 हवाई जहाजों को एक साथ तभहा करने की क्षमता रखती थी। सन 1911 में निकोला टेस्ला ने न्यू यॉर्क के एक अखबार को इंटरव्यू देते वक्त बताया था कि वह एक एंटी ग्रेविटी फ्लाइंग मशीन पर काम कर रहे हैं और उनकी मशीन में ना तो प्रोपेलर्स होंगे और ना ही विंग्स। लेकिन फिर भी उनकी मशीन हवा में उड़ने की क्षमता रखती होगी। यही नहीं टेस्ला का दावा था कि उनकी यह फ्लाइंग मशीन किसी भी स्पीड में किसी भी दिशा में मोड़ने काबिल होगी और इस फ्लाइंग मशीन को हवा में स्थिर रखा जा सकेगा और इसकी बनावट बिल्कुल किसी यूएफओ जैसी होगी। निकोला टेस्ला के पास फोटोग्राफिक मेमोरी थी। यानी कि उनमें ऐसी अद्भुत प्रतिभा थी कि वह एक बार में पूरी किताब को याद कर लेते थे और बड़ी से बड़ी इंटीग्रल कैलकुलेशंस को अपने दिमाग में ही सॉल्व कर देते थे। निकोला टेस्ला ने अपने लैब के ऊपर 185 फुट ऊंचा टावर बनवाया था, जिसका नाम था माडर्न क्लिफ टावर
उनकी यह मशीन स्पेस से इलेक्ट्रिसिटी अपनी तरफ खींच सकती थी। दरअसल माडर्न क्लिप टावर धरती पर किसी विशाल कंडक्टर की तरह काम कर सकता था, जिसके कारण दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए मुफ्त में बिजली मिल सकती थी। लेकिन तब के उद्योग पतियों को टेस्ला कि यह उदारता नागवार गुजरी और उनके इस महान अविष्कार को पूरा होने की कगार तक पहुंचने के बाद अब आ कर दिया गया। कई कॉन्सपिरेसी थियोर का कहना है कि या तो निकोला टेस्ला कोई समय यात्री या फिर वो एलियंस के संपर्क में थे। जिसकी वजह से वह इतने उन्नत आविष्कार कर पाते थे, जिसकी कल्पना करना भी अव्यवहारिक था।


4. बाबा वांगा।

Bulgaria की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वांगा जिन्हें आधुनिक युग का Nostradamus भी कहा जाता है। उनका जन्म 31 जनवरी 1911 में हुआ था। जब वह 12 साल की थी तो एक बार एक भयानक रेतीले तूफान में फस गई थी और उनकी आंखों में रेत और कंकड़ घुस जाने के कारण उनकी आंखों की रोशनी हमेशा हमेशा के लिए चली गई थी। परंतु नेत्रहीन होने के बाद ना जाने कहां से उन्हें भविष्य देखने की अविश्वसनीय शक्ति मिल गई, जिससे वह अपने आसपास के लोगों के बारे में भविष्यवाणी करने लगी और उनकी भविष्यवाणियां बिल्कुल सिद्ध होने लगी, जिसके चलते वह बहुत कम समय में बहुत अधिक प्रसिद्ध हो गई और उनसे अपना भविष्य पूछने के लिए दूर दूर से लोगों की भीड़ लगने लगी। जब कभी भी अकेली बैठी होती थी तो दुनिया का भविष्य देखने की कोशिश किया करती थी। उन्होंने अपने जीवन काल में विश्व से जुड़ी अनेकों भविष्यवाणियां की। जो समय-समय पर सच साबित हुई। उदाहरण के तौर पर ग्लोबल वॉर्मिंग, अमेरिका पर 9/11 का हमला, सुनामी और 2010 में सीरिया से शुरू हुआ अरब क्रांति जैसी घटनाएं प्रमुख है। बाबा वांगा निकट भविष्यवाणीयों के बारे में भी कई भविष्यवाणी की है जो कि अगर सच साबित हुई, तो हमारी दुनिया का नक्शा ही बदल जाएगा। आइए जानते हैं बाबा वेंगा द्वारा की गई भविष्यवाणीयां। वांगा के अनुसार यूरोप पर कट्टरपंथी मुसलमानों का हमला होगा और यूरोप में भारी तबाही मचाई और 2028 तक यूरोप पूरी तरह से तबाह हो चुका होगा तथा 2043 तक आज का यूरोप किसी खाड़ी देश की तरह पूरी तरह से इस्लामी देश में बदल चुका होगा। सन 2040 तक इंसान हर अंग का कृतिम निर्माण सीख जाएगा और इंसान के शरीर में खराब हो चुके अंगों का इलाज करना और उन्हें बदलना आसान हो जाएगा। सन 2028 तक ऊर्जा के नए स्रोतों की तलाश में मनुष्य बुध और शुक्र ग्रह तक पहुंच जाएगा और पृथ्वी पर ऊर्जा के स्रोतों की कमी हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। बाबा ने एक सकारात्मक भविष्यवाणी भी की जिसके अनुसार 2025 से 2027 तक दुनिया से भुखमरी का नामोनिशान तक मिट जाएगा और भुखमरी जैसी समस्या सदा सदा के लिए इतिहास बन कर रह जाएगी। इसी तरह की कई भविष्यवाणियां बाबा वेंगा ने अपने जीवन काल में की, लेकिन अब देखना यह है कि इनमें से कौन-कौन सी बातें सच होंगी और कौन-कौन सी नहीं। भविष्य में चाहे जो भी हो लेकिन यहां बड़ा सवाल यह है कि आखिर बाबा बेंगा और आज के एपिसोड में दिखाए अन्य मिस्टीरियस लोगों को यह अद्भुत शक्तियां कैसे मिली। वह कौन से कारक थे जिनकी वजह से यह लोग अपने समय से इतने आगे निकल चुके थे। यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब इन लोगों की मृत्यु के साथ हमेशा हमेशा के लिए जमीन दोष हो गया।


आपको आज का हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। आप हमें टॉपिक के सुझाव कमेंट के माध्यम से भी पहुंचा सकते हैं। बहुत जल्द मिलेंगे एक नई मिस्ट्री एक नई रहस्य के साथ अब तक के लिए नमस्ते

Comments

Popular posts from this blog

A Train Stucked in Time Loop | Zanetti Train Mystery | A Journey With No End.

SPACE-TIME | कया है SPACE-TIME? Explained in Hindi.

Journey to the Universe| Size of the Universe| Range of the Universe.