Mysteries in India (Hindi) | भारत के सबसे बड़े अनसुलझे रहस्य।

हमारा देश किस्से कहानियों का देश है। हर काल और युग की सैकड़ों पुरानी कहानियां हमने अपनी दादी, नानी, पापा, मां और रिश्तेदारों से सुनि हैं। कुछ रहस्यमय किस्से और कहानियां आज भी हमारे जहन में सालों बाद भी जिंदा है।

आइए जानते हैं देश के सबसे बड़े अनसुलझे रहस्यों से जुड़ी वो हैरान कर देने वाली कहानियां जिन्हें सुनकर शायद आपको भरोसा ना हो।


1.ना काटने वाला बिच्छू।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तेरहवीं सदी के सूफी संत सैयद हुसैन शरफुद्दीन शाह विलायत नकवी की मजार मौजूद है। माना जाता है कि वह उत्तर में है भारत के पहले उर्दू कवि थे। उनकी मजार के पास कई जहरीले बिच्छू मौजूद रहते हैं, लेकिन उन्होंने आज तक आने वाले किसी अनुयाई या भक्तों को नुक्सान नहीं पहुंचाया। श्रद्धालुओं को एक निश्चित समय के लिए उन बिच्छुओं को घर ले जाने की इजाजत है। लेकिन तय समय के बाद उन्हें वापस मजार पर नहीं छोड़ा जाता तो वे इंसान पर हमला कर देते हैं।


2.हम्पी के संगीतमई खंबे।

हम्पी में भगवान विष्णु के अवतार विट्ठल जी का विशाल मंदिर है। 56 ख्मबों वाला यह मंदिर पुरातन काल की शिल्प कला का एक जीता जागता खूबसूरत नमूना है। इसकी खूबसूरती से अलग एक जादुई बात जो मन्दिर को बेहद खास बनाती है। ऐसा कहा जाता है कि यहां मौजूद 56 खंबों पर हल्की सी चोट की जाए तो संगीत के साथ ध्वनियां निकलती हैं। इसके चलते इन्हें सारेगामा पिलर्स भी कहा जाता है। गुलामी भारत में जब अंग्रेजों को यह बात पता चली तो यह रहस्य जानने के लिए दो खंभों को काटकर देखा गया। लेकिन यह सिर्फ खोखले दिखाई दिए। आज भी इन दोनों कटे हुए खंभों को देखा जा सकता है।


3.करिश्माई पत्थर।

पुणे में हजरत कमर अली दरवेश की एक चर्चित दरगाह है। हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नतो के लिए वहां सदके के लिए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि वहां एक करिश्माई पत्थर है जिसे एक बार में सिर्फ 11 लोग अपनी एक उंगली से उठा सकते हैं। अगर ज्यादा से ज्यादा या कम लोग ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो वह पत्थर नहीं उठता। हैरान कर देने वाली बात यह है कि 90 किलो का यह पत्थर जब 11 लोग उठाने की कोशिश करते हैं तो उसके वजन का एहसास बिल्कुल नहीं होता। ऐसा करते हुए श्रद्धालु एक स्वर में हज़रत कमल अली दरवेश को याद करते हैं। रोजाना सैकड़ों लोग इसे आजमाते हैं। इसके अलावा लैंप मौजूद है जो सालों से 24 घंटे जल रही है।


4.नंदी का बढ़ता आकार।

देशभर में भगवान शिव के कई करिश्माई मंदिर मौजूद हैं। लेकिन आंध्प्रदेश के कुरनूल में मौजूद यागंती मंदिर उनमें बेहद खास है। ऐसी कहानी प्रचलित है कि वहां मौजूद पत्थर के नंदी बैल का आकार साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इसके कारण मंदिर प्रशासन को वहां मौजूद एक खंबे को भी हटाना पड़ा। वहां रहने वाले लोगों के मुताबिक पहले वह नंदी बैल की परिक्रमा करते थे। लेकिन बढ़ते आकार के कारण अब वो संभव नहीं है।


5.शिव भक्त कोबरा।

तमिलनाडु के एक गांव में स्थित शिव मंदिर में एक ऐसा करिश्मा देखने को मिला जिसमें सभी को चौंका दिया। साल 2010 में रोजाना की आरती के दौरान मंदिर में मौजूद पुजारी ने देखा कि एक कोबरा अपने मुंह से पेड़ की पत्ती तोड़कर शिवलिंग पर चढ़ा रहा है। ऐसा उसने एक बार नहीं दो तीन बार किया और इसके बाद यह किस्सा आम लोगों के बीच बेहद चर्चित हो गया।
 

6.मंदिर का सातवां दरवाजा।

तमिलनाडु में मौजूद प्राचीन मंदिर अनंत पद्मनाथस्वामी को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। वहां एक रहस्यई बड़ा दरवाजा मौजूद है और ऐसी मान्यता है कि सिद्ध साधु ही गरुड़ मंत्र के जरिए इसको खोल सकता है। इस दरवाजे के पीछे क्या सच है यह किसी को मालूम नहीं। कुछ लोगों के मुताबिक दरवाजे के पीछे से अरब सागर की आवाज सुनाई देती है। जबकि कई लोगों का मानना है कि उस दरवाजे के पीछे एक बहुत बड़ा प्राचीन खजाना है जिसकी रक्षा वहां पर एक विशालकाय साफ कर रहे हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हम आशा करते हैं। आपको हमारे बाकी के आर्टिकल भी पसंद आएंगे जिन्हें पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब/बुकमार्क करना ना भूले। तो मिलते हैं अगले एपीसोड में तब तक के लिए नमस्ते

Comments

Popular posts from this blog

A Train Stucked in Time Loop | Zanetti Train Mystery | A Journey With No End.

SPACE-TIME | कया है SPACE-TIME? Explained in Hindi.

History of Civilization of Mohenjodaro